डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर लोनी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन :

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर लोनी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन :

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर लोनी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

गाज़ियाबाद |डॉ. बी. आर. अंबेडकर जन्मोत्सव समिति, न्यू विकास नगर, लोनी, गाज़ियाबाद के तत्वावधान में भारतीय संविधान निर्माता और समाज सुधारक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति मनोज धामा ने किया।

यह आयोजन न्यू विकास नगर, शनि मंदिर के निकट संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों,युवाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता, बंधुत्व और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना रहा।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रेरणादायक भाषण, देशभक्ति गीत, नाटक और अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं। सभी प्रस्तुतियाँ डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक संदेशों पर केंद्रित रहीं, जो दर्शकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहीं।जिसमें डांस में प्रथम निशा,द्वितीय नितिन,तृतीय प्राची ने स्थान प्राप्त किया।
डॉ. बी. आर. अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के संयोजन में हुए इस आयोजन में समिति के पदाधिकारियों, समाजसेवियों और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिनके प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।मंच संचालन नेहा गौतम ने किया।इस अवसर पर प्रमोद गौतम,अमित गौतम,रिंकू कुमार,नितिन,योगेश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *