बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने फीता काटकर किया शोभायात्रा का शुभारम्भ :

बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने फीता काटकर किया शोभायात्रा का शुभारम्भ :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज सोमवार मवाना नगर मे अम्बेडकर जयंती के पावन पर्व पर भारत रत्न प्राप्त डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समाज उत्थान समिति द्वारा मवाना के कोतवाली स्थित अम्बेडकर पार्क मवाना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व समिति अध्यक्ष रमेश चन्द जाटव व संचालन सुनीत कुमार उर्फ कोकी भैय्या ने किया l बाबा साहेब अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए वहां उपस्थित वक्ताओं में धर्म प्रकाश जाटव ने बाबा साहेब अम्बेडकर के प्रवचनों को ध्यान में रखते हुए सभी को उनके बताएं रास्ते पर चलने की प्रेरणा प्रदान की l भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा द्वारा पार्टी आलाकमान के निर्देशों पर सोमवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर मवाना के अम्बेडकर पार्क पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।बाबा साहिब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सभी ने सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया और वहां पर दलित समाज से पांच मुख्य लोग डॉक्टर अरुण कुमार सीएचसी प्रभारी,रवि कुमार अध्यक्ष, रमेश चंद अध्यक्ष,जयचंद फौजी,डॉ मनोज,डॉक्टर सतवीर,हरिराम सभासद पति इन सब लोगों को मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक ने संयोजक योगेंद्र यादव, अखिल कौशिक अध्यक्ष मवाना द्वारा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। मवाना चेयरमैन अखिल कुमार कौशिक उनके साथ आए ईओ मवाना राजीव जैन ने भी बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के बारे में जानकारी दी l और वहां पर पूर्व सपा मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने बाबा साहब को माल्या अर्पण करते हुए बाबा साहब की बुरी बुरी प्रशंसा की और साथ ही उनके पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा प्रदान की l और और अंबेडकर पार्क में ही उपस्थित गणमानियों ने बाबा भीमराव अंबेडकर पद पद चिन्हो पर चलने के लिए प्रेरणा देने वालों में शेखर वाल्मीकि, सचिन कौशिक , प्रभु दयाल वाल्मीकि, संजय शर्मा, सुनीत कुमार, डॉक्टर अरुण कुमार, कैलाश,बिजेंद्र कानूगो,अशोक कुमार,पप्पू जाटव,सोनू जाटव ,संदीप जाटव,अंकित वर्मा,आदेश जाटव,मोहित बादली,प्रमोद कुमार,योगेश कुमार,,रतन सिंह, शामिल रहे l बाबा भीमराव अंबेडकर की शोभा यात्रा का शुभारंभ शाम 5 बजें तहसील मैदान मे जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक द्वारा फीता काटकर किया गया। चल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक जी द्वारा बाबा साहब द्वारा लिखे हुए भारतीय संविधान के बारे में बताते हुए बाबा साहब की बुरी बुरी प्रशंसा की l उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ही भारत देश की रीड है उनके द्वारा देश को मजबूत संविधान दिया गया उसी संविधान की ताकत है कि आज पूरी दुनिया भारत देश का लोहा मानती है। आत: भारत के रहने वाले प्रत्येक नागरिक को भारतीय संविधान को समझते हुए उसकी पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए lआज शोभायात्रा में भिन्न-भिन्न प्रकार की मनमोहक झाकियो ने समस्त जनमानस को अपनी ओर आकर्षित किया l और झांकियां में से साथ में चल रहे डीजे साउंड की धुन पर जनमानस झूम और नाच गा रहे थे शोभायात्रा बड़ा तहसील परिसर के बड़े मैदान से शुरू होकर, झारखंडी मंदिर, पक्का तालाब, थाना तिराहा, चौहान चौक, फलावदा तिराहा, सुभाष चौक, गोल मार्किट, प्रिय टॉकीज, गाढ़ों वाला चौक, राजों वाली मस्जिद, पाण्डव चौक, डेरे वाला पुल, मखदुमपुर अड्डा, तहसील तिराहा होती हुई वापस तहसील रोड़ के बड़े मैदान में समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *