मवाना नगर में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में श्री बड़ा दिगम्बर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज बृहस्पतिवार मवाना नगर में महावीर जयंती के उपलक्ष में सुभाष चौक स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई l शोभायात्रा में सर्वप्रथम महावीर स्वामी जी की मूर्ति को रथ पर विराजित किया गया l यात्रा में मौजूद बैंड बाजे, ढोल नगाड़ों और धार्मिक गीतों ने कस्बे का माहौल पूरी तरह भक्तिमय कर दिया l यह शोभायात्रा मंदिर से होकर सुभाष चौक, गोल मार्किट, मुन्नालाल बाजार, खलील चौक, सब्जी मंडी तिराहा, सुभाष बाजार, थाना तिराहा, चौहान चौक, फलावदा तिराहा होती हुई वापस जैन मंदिर पर समाप्त हुई l शोभायात्रा में जैन समाज के लोगों ने जमकर महावीर स्वामी जी के गीतों पर नृत्य किया शोभायात्रा का कस्बे के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया और शोभायात्रा में मौजूद लोगों को तरह तरह के प्रसाद भी वितरित किए l सुरक्षा की दृष्टि से मवाना थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे l महावीर जन्मोत्सव से एक दिन पूर्व यानी बुधवार की रात्रि में जैन मंडी में जैन समाज मवाना द्वारा भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था इसमें जैन समाज के जाने माने कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां भी पेश की l जैन समाज के सभी महिलाओं को पुरुषों ने श्री महावीर जी यात्रा के दौरान बैंड बाजे के साथ जमकर झूमे l यात्रा में शामिल हुए पदम प्रकाश जैन, राजेंद्र जैन, शुभम जैन, सत्येंद्र जैन, मुकेश जैन, अमित जैन अक्षत जैन, स्वाति जैन, दीपक जैन अर्पित जैन आदि लोग सम्मिलित हुए l
