मवाना के मेरठ रोड स्थित कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में बीसीए के छात्रों के लिए सॉफ्टवेयर टेस्टिंग पर आधारित सेमिनार का आयोजन :

मवाना के मेरठ रोड स्थित कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में बीसीए के छात्रों के लिए सॉफ्टवेयर टेस्टिंग पर आधारित सेमिनार का आयोजन.

आज बृहस्पतिवार मवाना क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में बीसीए के छात्रों के लिए सॉफ्टवेयर टेस्टिंग पर आधारित एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें एस टी लैब कंपनी के अधिकारियों ने सॉफ्टवेयर टेस्टिंग में कैरियर संभावनाओं के बारे में छात्र-छात्राओं के साथ विस्तार से चर्चा की। कंपनी के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि कृष्णा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस से बीसीए करने के पश्चात सॉफ्टवेयर टेस्टिंग के जरिए कैसे अपना करियर बनाया जा सकता है और कैसे छात्र अपने स्किल को डेवलप करके अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। एस टी लैब कंपनी के अधिकारियों ने छात्रों से सॉफ्टवेयर पर आधारित प्रश्न भी पूछे तथा सही उत्तर देने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान ने कहा कि कृष्णा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस सदैव से ही छात्र-छात्राओं का उज्जवल भविष्य निर्माण करने के लिए तत्पर है। हम अपने संस्थान में छात्र-छात्राओं को जॉब के लिए तैयार करते हैं। तथा देश की विभिन्न कंपनियों में छात्र-छात्राओं को जॉब के अवसर प्रदान करते हैं! संस्थान के निदेशक मनोज कुमार सैनी ने कहा कि कृष्णा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ जॉब के अवसर भी प्रदान करता है जिसके लिए हम हमेशा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवांश सिंगल, अमितेश आर्य, अनु तोमर, मोहिनी शर्मा, अंशिका चौधरी आदि का योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *