मवाना पुलिस द्वारा घर में अवैध कटान कर रहे युवक को रंगे हाथों पकड़ा l* युवक ने चाकू से पुलिस टीम पर किया चाकू से जान लेवा हमला* राहिल के पास से अवैध मांस करीब 200 किलो, खुर्र,सींग व खाल व मांस को काटने के औजार.
अमित कम्बोज संवाददात
आज मवाना नगर में मवाना पुलिस टीम द्वारा अपने घर में भैंस काट रहे युवक को रंगे हाथों धर दबोचा l जिसमें युवक ने पुलिस से बचने के लिए पुलिस टीम पर चाकू से हमला कर दिया l पुलिस द्वारा युवक को पड़कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया मवाना क्षेत्र अधिकारी अभिषेक पटेल के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुरुवार को थाना मवाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति राजो वाला बाग में भैंस काट रहा है। सूचना पर थाना मवाना पुलिस द्वारा मौके पर जाकर दबिश व तलाश की गयी तथा मौके से राहिल पुत्र समुआ निवासी राजों वाला बाग मोहल्ला कल्याण सिंह को गिरफ्तार किया l राहिल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर अपने हाथ मे लिये चाकू से जान से मारने की नियत से हमला बोल दिया जिसमे पुलिस पार्टी बाल बाल बच्ची और राहिल घर दबोचा l पुलिस टीम द्वारा राहिल के पास से अवैध मांस 200 किलो, खुर्र, सींग, खाल बरामद हुआ और काटन में प्रयुक्त हुए मांस को काटने के औजार दो दाब लोहे के, दो रेती लोहे के, दो छुरी लोहे की, दो रस्सा व एक नाजायज चाकू बरामद करते हुये l पुलिस ने घटना के संबंध में गंभीर धाराओं में मुकदमा अपराध संख्या 138/2025 धारा 325/109/352/351(2) बीएनएस,3/11 पशु क्रूरता अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया पकड़े गए राहिल के खिलाफ पूर्व में थाना मवाना पर गुंडा एक्ट का भी मुकदमा दर्ज है जबकि हिस्ट्रीशीटर की कार्यवाही भी चल रही है पुलिस ने राहिल को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गयाl गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार श्रीवास्तव , उप निरीक्षक मनोज कुमार, उप निरीक्षक राजेश यादव, हैड कांस्टेबल अभिषेक राणा, हैड कांस्टेबल कांस्टेबल ब्रजेश कुमार, कांस्टेबल महताब अली, कांस्टेबल विनित शामिल रहे।
