अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।
आज सोमवार मवाना क्षेत्र के ग्राम खेड़की में एक ही समुदाय के दो हिन्दू पक्षों के बीच मन्दिर को लेकर विवाद हुआ l प्राप्त जानकारी अनुसार पता चला है कि जगदेव पुत्र धर्मपाल ग्राम खिड़की निवासी ने मंन्दिर पर कब्जा करना चाह रहें थे । गांव के ग्रामीण ने 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुलाई गई। मौके पर पहुंचे पुलिस को मंन्दिर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये भूमि मंन्दिर जो स्वर्गीय अंगूरी देवी ने दान मे दी थी। जिससे जगदेव जोर जबरदस्ती कब्जा करना चाह रहा है। इस दौरान पुलिस ने जानकारी लेते हुए दोनों पक्षों को मवाना थाना में लेजाकर समझाया और इस दौरान थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों को लिखित में लिखवाया कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दो पक्षों में मंन्दिर को लेकर हो रहे। विवाद को समझाया और लिखित में लिखवाया समझोता करा दिया गया है।
