अमित कम्बोज संवाददाता मवाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 1 अप्रैल से ई -रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद मवाना थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया l एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा के निर्देशों पर देहात के मवाना थानाक्षेत्र में पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने रविवार को कस्बे के तहसील रोड़, थाना तिराहा व सुभाष चौक पर अभियान चलाकर ई रिक्शाओं के ऑनलाइन चालान काटे। प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जाम की भीषण समस्या से निजात दिलाने के लिए जाम लगने के मुख्य कारण ई रिक्शाओं के चालान करने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर कार्यवाही करते हुए अवैध ई-रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की गई l और ये अभियान निरंतर अगले आदेशों तक जारी रहने वाला है लगातार कस्बे के साथ साथ देहात क्षेत्रों तक सवारी ढोने वाले ई रिक्शाओं और बिना नंबर प्लेटों के चलने वाले ई-रिक्शाओ के चालान काटे जाएंगे l
