कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के बीसीए विभाग में साइबर क्राइम एंड एथिकल हैकिंग विषय पर सेमिनार का आयोजन।
अमित कम्बोजआज सोमवार मवाना क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के बीसीए विभाग में साइबर क्राइम एंड एथिकल हैकिंग विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य वक्ता रांची यूनिवर्सिटी रांची के प्रोफेसर डॉ मिथिलेश कुमार पांडे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान सचिव पुखराज चौधरी निदेशक मनोज कुमार सैनी वाइस प्रिंसिपल राजेश चौधरी व बी.एड विभाग अध्यक्ष वाईपी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ मिथिलेश कुमार पांडे ने साइबर क्राइम व एथिकल हैकिंग के सभी तथ्यों पर प्रकाश डाला। तथा छात्र-छात्राओं को समझाया कि अपराधी साइबर क्राइम कैसे करते हैं और कैसे उनसे बचा जा सकता है और एथिकल हैकिंग में कैसे छात्र अपना कैरियर बना सकते हैं। सेमिनार के अंत में छात्र-छात्राओं ने कुछ जिज्ञासु प्रश्न पूछे, जिनका डॉ मिथिलेश कुमार पांडे ने शालीनता से उत्तर दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ मिथिलेश कुमार पांडे को संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान व निदेशक मनोज कुमार सैनी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमितेश आर्य शिवांश सिंघल अनुष्का शर्मा मोहिनी शर्मा अंशिका चौधरी आदि मौजूद रहे।
