मवाना में लगने वाले साप्ताहिक बाजार का ठेका खत्म होते ही हटवाया साप्ताहिक बाजार :

मवाना में लगने वाले साप्ताहिक बाजार का ठेका खत्म होते ही हटवाया साप्ताहिक बाजार :

मवाना में लगने वाले साप्ताहिक बाजार का ठेका खत्म होते ही हटवाया साप्ताहिक बाजार ।

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।

मवाना नगर के मुख्य तहसील मार्ग पर लगने वाली साप्ताहिक पैंठ की ठेका अवधी खत्म होने के बाद बाजार में दुकानें लगाने पहुंचे दुकानदारों को पुलिस ने हटवाया l प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना नगर पालिका परिषद द्वारा प्रत्येक रविवार को तहसील रोड़ पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार का ठेका वित्तीय वर्ष के हिसाब से एक वर्ष के एग्रीमेंट पर छोड़ा जाता है। इस वर्ष 31 मार्च 2025 को वर्ष 2024-25 के ठेके की अवधि समाप्त हो गई l पुनः ठेका छोड़ा नहीं गया इसकी जानकारी दुकानदारों को नहीं थी lवो सुबह ही बाजार में दुकानें लगाने के लिए आ गए और जिसकी वजह से उन्हें परेशान का सामना करना पड़ा । थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने फोर्स के साथ पहले से ही मौके पर मौजूद थे और थाना प्रभारी ने दुकानदारों को दुकान लगवाने से रोका और सामान वापस भरकर घर लौट जाने की चेतावनी दी l आगामी 11 अप्रैल को नए सिरे से पैंठ का ठेका छोड़ा जा सकता है। इसके बाद ही पैंठ लगने दी जायेगी वो भी मैदान के अंदर ही बाहर पैंठ नहीं लगने दी जायेगी इसलिए अपना सामान लेकर घरों को लौट जाएं जिसके बाद दुकानदार बैरंग वापस लौट गए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *