अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
मवाना थाना क्षेत्र के बहासुमा बाईपास पर स्थित देर शाम गांव कोहला के बाहर अज्ञात तेज रफ्तार से आते वाहन ने बाइक पर सवार दो युवकों भीषण टक्कर मार कर फरार हो गया जिसमें बाइकों पर सवार दो युवाक गंभीर रूप से घायल हो गए l आने जाने वाले रियो ने तुरंत एंबुलेंस वह पुलिस को सूचित किया l और तत्काल दोनों को मवाना के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया l
प्राप्त जानकारी के अनुसार नितिन पुत्र सतपाल और ब्रह्मपाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी बहसूमा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर मौजूद अन्य राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी जिसके बाद एमरजेंसी एंबुलेंस दोनों को सीएचसी मवाना लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर परिजनों के हवाले कर दिया। घायल नितिन की हालत गंभीर बनी हुई है गंभीर हालत होने के कारण कस्बे के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने नितिन को वेंटिलेटर पर रख दिया वहीं परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली मवाना में तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर लेते हुए जांच कर कार्यवाही मैं जुट गई l
