मवाना पुलिस द्वारा चेकिंग करते हुए 40 देसी पौव्वे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार :

मवाना पुलिस द्वारा चेकिंग करते हुए 40 देसी पौव्वे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज मवाना क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग के दौरान
40 देसी पौव्वे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया l और पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया l
एसएसपी मेरठ डॉक्टर विपिन ताडा के निर्देशन पर विशाल कुमार श्रीवास्तव थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना मवाना पुलिस द्वारा मंगलवार को एक शराब तस्कर सोहनवीर पुत्र शिवचरण निवासी ग्राम कुड़ी कमालपुर को चैकिंग के दौरान गुड मंडी चौपला के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में उसके कब्जे से एक थैले में 40 पौव्वे देशी शराब बरामद किए गए जिसके सम्बन्ध में मवाना थाने द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में विशाल कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षक मनोज कुमार, हैड कांस्टेबल ब्रिजेश कुमार, कांस्टेबल विनीत कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *