अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज मंगलवार मवाना तहसील मे राष्ट्रीय हिन्दू वैदिक संगठन द्वारा आगामी 22 अप्रैल को हनुमान जयंती पर मवाना मे भव्य शोभायात्रा निकालने के संबंध में उप जिलाधिकारी से मिले और अनुमति पत्र सोपा l
आज राष्ट्रीय हिन्दू वैदिक संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मवाना कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी ये शोभायात्रा मवाना के हस्तिनापुर रोड़ पर स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल से शुरू होकर मुख्य मार्ग के साथ साथ मुख्य बाजारों से होकर नगर पालिका परिषद के मैदान में समाप्त होगी।शोभायात्रा की अनुमति के लिए मंगलवार को संगठन के पदाधिकारी राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट रवि हिन्दू के नेतृत्व में एसडीएम मवाना दीपक माथुर से मिले और लिखित रूप से यात्रा की अनुमति के लिए आवेदन किया। और जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा में भव्य तरीके से हिन्दू समाज को जोड़ने के लिए धार्मिक झांकियां,धार्मिक गीतों पर सांस्कृतिक नृत्य के साथ साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। रवि हिन्दू के साथ साथ सचिन कौशिक,गौरव गुर्जर,विनोद गुप्ता,राज गुप्ता,अनिल सक्सेना,राजू सैनी आदि मौजूद रहे।
