दिल्ली ग्लोबल स्कूल में आयोजित हुआ आत्मरक्षा शिविर :

दिल्ली ग्लोबल स्कूल में आयोजित हुआ आत्मरक्षा शिविर :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज सोमवार मवाना क्षेत्र के फलावदा मोड़ स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में 8 दिवसीय आत्म रक्षा शिविर का आयोजन किया गया ।
इस शिविर में विद्यालय के छात्र छात्रों को आत्म रक्षा संबंधी क्रियाकलापों को सिखाया गया । शिविर प्रशिक्षक अंशुमन और चंदन ने बच्चों को पंचिंग , ब्लॉकिंग तथा किकिंग की आधारभूत जानकारी प्रदान की ।
प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन करुणेश भारद्वाज ने किया। प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने आत्म रक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मौजूदा सामाजिक परिपेक्ष में आत्म रक्षा तथा शारीरिक दक्षता अत्यंत आवश्यक है । आत्म रक्षा की विभिन्न शैलियों से सीखे गए तकनीकों से बच्चे और छात्राओं में आत्मनिर्भरता का विकास होता है आत्मरक्षा शिविर में अर्चना , अनुपम और अभिषेक आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *