अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज शनिवार मवाना नगर के बाईपास स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल में दुर्गाष्टमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के चेयरमैन करुणेश भारद्वाज व प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने देवी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर के पुष्पांजलि अर्पित किया । इस अवसर पर विद्यालय की छोटी छोटी कन्याओं को देवी का नौ रूप मानकर विद्यालय के चेयरमैन ने फल , मिठाई , पूरी – हलवा आदि का भोग लगाकर श्रद्धापूर्वक पूजन किया ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने कन्या पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का विशेष स्थान है और कन्याएं देवी का रूप होती है । प्रधानाचार्य ने बताया कि किसी भी राष्ट्र की सुदृढ़ नींव उस राष्ट्र की शिक्षित और आत्मनिर्भर स्त्री पर ही निर्भर करता है ।
कन्या पूजन का कार्यक्रम किंडरगार्टन में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम की सफलता में उषा शर्मा , रागिनी , भवानी , प्रज्ञा, का विशेष योगदान रहा ।
