मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में चैत्र नवरात्रों के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन *
मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के लिए समर्पित है दुर्गा अष्टमी पर्व अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज शनिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में चैत्र नवरात्रों के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। नवरात्रि का यह पर्व मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के लिए समर्पित है। मां दुर्गा का यह पर्व भक्ति, शक्ति और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा नर्सरी से दो के विद्यार्थियों ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यार्थी मां दुर्गा के नौ रूपों (शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंद माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री) की वेशभूषा को धारण कर विद्यालय पहुंचे जिसमें कक्षा नर्सरी से आशविका अनाया, अनाशा राव्या, कक्षा एलकेजी से त्रिशा, प्रयुक्त, आदिविका, कक्षा यूकेजी से अनवी, मृगांका, अमोघकर, माही कक्षा एक से वेदीहि काव्या, वेदांशी तथा कक्षा दो से इया, काव्या त्यागी, देवांशी देशवाल आदि मुख्य रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गर्ल्स विंग की विशेष प्रार्थना सभा रही। प्रार्थना सभा का संचालन कक्षा दसवीं की शैजा ने किया। वसुंधरा ने कविता पाठ किया और अक्शा द्वारा माता के नौ रूपों का विस्तार से वर्णन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य नाटिका के द्वारा छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया ।कार्यक्रम के अंत में, विधालय के प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने विद्यार्थियों को नवरात्रों के महत्व और मां दुर्गा की आराधना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में माता दुर्गा के गुणों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
