अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।
आज शुक्रवार मवाना क्षेत्र के फलावदा मार्ग पर ग्राम पिलोना में स्थित ओयो होटल के विरोध में ग्रामीणों ने किसान यूनियन अराजनैतिक के साथ मिलकर एसडीएम मवाना को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार फलावदा जितेंद्र कुमार को सौंपा।ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पिलोना में एक व्यक्ति ने कैंटीन खोलने के नाम पर जमीन किराए पर ली थी लेकिन उसने छह कमरों में बिना अनुमति, सराय एक्ट,एनओसी के ही अवैध तरीके से ओयो होटल चला रखा है। जिसमें जमकर अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं। उक्त होटल के आसपास पांच सौ मीटर के दायरे में ही कन्या विद्यालय और एक आवासीय विद्यालय भी है। जिनमें पढ़ने आने वाले बच्चों पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। सरेआम जिस्मफरोशी का काला धंधा कर नौजवान नस्ल को बर्बाद करने का कार्य किया जा रहा है लेकिन इस और किसी जिम्मेदार अधिकारी की नजर नहीं पड़ रही ये बड़े आश्वर्य की बात है इसी कारण इन अवैध होटल संचालकों के हौसले बुलंद है तथा सरेआम ये अवैध धंधा फलफूल रहा है। इन होटलों में ना सिर्फ अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं बल्कि नाबालिक बच्चों और बच्चियों को जिंदगी भी क्योंद की जा रही है। ताजा मामला मवाना फलावदा मार्ग स्थित पिलोना गांव का है जहां जंगल के बीचमें खेती की जमीन पर दबंग प्रवृत्ति एक एक व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से ओयो होटल संचालित किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है तथा इन होटलों में हो रहे देहव्यापार से उनके बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व में भी ग्रामीणों द्वारा अनगिनत शिकायतें सौंपी गई हैं लेकिन तहसील स्तर से कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गई है। किसान यूनियन ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा यदि एसडीएम मवाना ने उस होटल पर कार्यवाही नहीं की तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक तहसील में उग्र आंदोलन करेगा l जिसकी समस्त जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में भोला चौधरी, राहुल, योगेन्द्र,मदनलाल,उमंग,ओसाब आदि मौजूद रहे।
