आज शुक्रवार मवाना नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था परखने के उद्देश्य से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसके लिए स्वास्थ्य टीम गठित की गई है इसमें चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ शामिल किए गए हैं l शासन के निर्देश पर अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। समय समय पर मॉकड्रिल कर तैयारियों का आंकलन भी किया जाना है। जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना पर मशीनों का एक मॉकड्रिल किया गया। जिसमें मेरठ से एसीएमओ डॉक्टर प्रवीण कुमार, डिप्टी डीआईओ अतुल कुमार मवाना बाई पंप बैड सीएचसी पहुंचे वहां पर उन्होंने सबसे पहले अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उसके बाद एसीएमओ न ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल शर्मा के पीकू वार्ड का निरीक्षण जिसमें वार्ड में लगे वेंटिलेटर की बारीकी से जांच पड़ताल की l बातचीत के दौरान एसीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि आज 4 अप्रैल को पूरे प्रदेश में अस्पताल में लगी मशीनों को लेकर मॉकड्रिल रखी गई थी l जिसमें आज मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उनका आना हुआ और सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली है। गर्मियों का मौसम चल रहा है और हीट वेव भी चल रही है जिससे बचने के लिए भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार भीड़ आनी शुरू हो गई है आगे और गर्मी बढ़ने वाली है जिससे मरीजों की संख्या भी और बढ़ेगी अगर अस्पताल में कोई मशीन खराब पड़ी है तो उससे मरीज को भी लाभ नहीं मिल सकेगा, इसी संबंध में आज मॉकड्रिल की गई है। इसी के साथ आज जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में 2 अप्रैल को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया है। सभी जगहों पर अलग-अलग टीम क्रियाशील रही है।
