अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज शुक्रवार मवाना नगर मे ईख की फसल में आग लगने से चार बीघा भूमि जलकर राख हो गई l जिससे किसान को काफी नुकसान हुआ l
मवाना के मोहल्ला तिहाई निवासी शफीक अहमद पुत्र मोहम्मद सदीक ने तहरीर देते हुए बताया कि चार बीघा में अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना उसे पड़ोस में काम करने वाले किसानों ने दी l जिसके चलते वह मौके पर पहुंचा और साथ के किसान भाइयों के साथ आग बुझाने की कोशिश की लेकिन हवा तेज होने के कारण आग बढ़ती ही चली गई और चार बीघा फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई l जिसके कारण किसान को काफी नुकसान हुआ l
इस दौरान किसान ने नुकसान की भरपाई को लेकर मवाना थाना में तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग उठाई।
