दवाई लेने जा रहे बाईक सवार पिता पुत्र को तेज रफ्तार कार सवार ने जोरदार टक्कर :

दवाई लेने जा रहे बाईक सवार पिता पुत्र को तेज रफ्तार कार सवार ने जोरदार टक्कर :

दवाई लेने जा रहे बाईक सवार पिता पुत्र को तेज रफ्तार कार सवार ने जोरदार टक्कर*

पिता की हुई दर्दनाक मौत पुत्र हुआ गंभीर घायल आज शुक्रवार मवाना क्षेत्र के एक गांव से फलावदा कस्बे में दवाई लेने जा रहे बाईक सवार पिता पुत्र को तेज रफ्तार कार सवार ने जोरदार टक्कर मार दी l मोके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी मवाना पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया है जबकि बेटे को गंभीर चोटें आई हैं जब परिवार वालों को मृत्यु की सूचना मिली तो परिवार में हड़प्पा मच गया परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बहोड़पुर के रहने वाले ओवेश अपने पिता शहाबुद्दीन के साथ अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स संख्या यूपी 15 ए टी 0921पर सवार होकर पिता की दवाई लेने के लिए फलावदा जा रहे थे। जैसे ही वो पिलोना गांव के पास पहुंचे तभी मारुति सुजुकी इग्निस कार ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पिता पुत्र कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए आने जाने वाले रागिरो ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी l एंबुलेंस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने 62 वर्षीय शहाबुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि 35 वर्षीय ओवेश को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *