स्पा सेंटरो और शहर के कुछ होटलों मे जिस्मफरोशी का खेल, क्षेत्रीय पुलिस रोकने मे फेल :

स्पा सेंटरो और शहर के कुछ होटलों मे जिस्मफरोशी का खेल, क्षेत्रीय पुलिस रोकने मे फेल :

रिपोर्ट लोकेश कुमार।

स्पा सेंटरो और शहर के कुछ होटलों मे जिस्मफरोशी का खेल, क्षेत्रीय पुलिस रोकने मे फेल : मेरठ! शहर मे दर्जनों होटल और स्पा सेंटर चल रहे है, जिनमे हिस्मफरोशी चल रही है लेकिन क्षेत्रीय पुलिस क़ो इसकी भनक तक नहीं लगती या वो इसपर जाँच नहीं करना चाहते जिससे साफ जाहिर होता है कि क्षेत्रीय पुलिस कि मिलीभगत से ही होटलों और स्पा सेंटरो मे अनैतिक कार्य चल रहे है! जागृति बिहार मे एस पी सिटी द्वारा एक स्पा सेंटर का खुलासा किया गया था जिसमे जिस्मफरोशी और फिर ब्लेकमेलिंग का धंधा चल रहा था! उसके बाद जेलचूंगी चौकी इंचार्ज कि मिलीभगत से चल रहे एक स्पा सेंटर का खुलासा हुआ था! जिसमे एक युवती ने कप्तान ऑफिस पहुंचकर बयान दिए थे! और कुछ साक्ष्यभी दिए थे! संचालिका सोफिया फरार हो गई! लेकिन उसके द्वारा दिए गाये बयानों मे एक नाम टच स्पा सेंटर का नाम भी आया था लेकिन उस पर क्षेत्रीय पुलिस ने कोई जाँच नहीं कि! जानकारी मे पता चला है दो दिन पूर्व एक युवक होटल सम्राट हैवन के सामने स्पा सेंटर पर गया था! जिसके साथ कुछ विवाद हो गया और उसे बंधक बनाकर पिट दिया गया जिसका सोशल मिडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ! लेकिन क्षेत्रीय पुलिस ने कोई कार्यवाही तो दूर जाँच तक नहीं की! शायद अभी थानाध्यक्ष क़ो किसी बड़ी घटना का इंतजार है! पूर्व मे भी कई खुलासे होने के बाद भी नौचंदी, मेडिकल और सदर थाना क्षेत्र की पुलिस अपने क्षेत्र मे हो रहे अनैतिक कार्यों क़ो रोकने मे नाकाम है! ( 1) थाना नौचंदी. मे होटल हारमोनी मे चल रहा था केसीनो लेकिन थानाध्यक्ष क़ो जानकारी नहीं! ( 2 ) सेक्टर 11 मे सट्टा चल रहा था जिसका विडिओ वायरल के बाद हुआ था खुलासा! आधा दर्जन स्पा सेंटर चल रहे है लेकिन थानाध्यक्ष साहब क़ो शायद इनकी जानकारी नहीं! ( 3) थाना मेडिकल मे स्पा सेंटर मे ब्लेकमेलिंग का खुलासा! होटल मे आये प्रेमी युगल का विडिओ वायरल होने के बाद आज भी होटलों पर कोई कार्यवाही नहीं! ( 4 ) सूरजकुण्ड पर होटल बसंत जहाँ सुबह होते ही स्कूल बैग लिए छात्र छात्राओं का आगमन शुरू ही जाता है और उन्हें आराम से 1000/- रूपये सुविधा शुल्क देकर मौज मस्ती के लिए कमरा मिल जाता है! और अगर अब बात करें रोडवेज की तो मेरठ मे सबसे ज्यादा होटल रोडवेज के सामने चल रहे है! जहाँ शवाब और शराब दोनों की 24 घंटे व्यवस्था होती है! दर्जनों बार यहाँ छापे पड़ चुके दो बार होटलों पर ताले लग गये! उच्च अधिकारियो द्वारा छापे मारी के बाद होटल संचालक जेल जा चुके है लेकिन बाहर आते ही फिर से वही काम शुरू हो जाता है! ! अब देखना है क्या क्षेत्रीय पुलिस ऐसे होटल या स्पा सेंटर मे चल रहे अनैतिक कार्यों क़ो रोकने मे सफल हो पायेगा या किसी उच्च अधिकारी द्वारा अचानक छापे मारी के बाद ही होगा खुलासा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *