सदभावना पाठशाला में  गरीब बच्चों दीपमाला जलाकर व रंगोली सजाकर मनाया हिंदी नव वर्ष:

सदभावना पाठशाला में गरीब बच्चों दीपमाला जलाकर व रंगोली सजाकर मनाया हिंदी नव वर्ष:

रिपोर्ट तरुण आहुजा।

*सदभावना पाठशाला में गरीब बच्चों दीपमाला जलाकर व रंगोली सजाकर मनाया हिंदी नव वर्ष: मेरठ! सदभावना जाग्रति फाउंडेशन के कार्यालय कल्याण नगर में आज विक्रम संवत 2082 के आगमन का स्वागत रंगोली सजा और दीपमाला जलाकर मां दुर्गा की स्तुति के साथ उत्सव के रूप में मनाया,फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भावना शर्मा ने बताया कि ये निशुल्क पाठशाला में पढ़ने वाले वो बच्चे हैँ जिनका स्कूल छूट गया या स्कूल जा ही नहीं पाए आज पाठशाला में उन्हें बताया गया कि हमारा नया वर्ष चैत्र मास के प्रथम नवरात्रे को मनाया जाता है जो आज है, बच्चों ने संकल्प लिया कि हम प्रतिवर्ष अपने सनातन का हिंदी नव वर्ष मनाएँगे अतिथि मंजू बाला शर्मा ने हनुमान चालीसा का पाठ कराया, सभी का तिलक वंदन किया गया और लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गईं रामायण के दोहे सुनाने कि प्रतियोगिता की गईं जिसमें, नायरा, अक्षरा प्रथम, सेकंड पर माही, कृष्णा तथा तीसरे स्थान पर हर्षिता और नेहा रहीं, मंत्री अभिनव कौशिक ने सभी का आभार व्यक्त किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *