70 दिन के बाद भी सोफिया मेडिकल पुलिस की पकड़ से दूर लोन दिलाने के नाम पर पीडिता के साथ रेप करने व वीडियो वायरल करने की आरोपी हे सोफिया :

70 दिन के बाद भी सोफिया मेडिकल पुलिस की पकड़ से दूर लोन दिलाने के नाम पर पीडिता के साथ रेप करने व वीडियो वायरल करने की आरोपी हे सोफिया :

रिपोर्ट तरुण आहुजा।

मेरठ। पीडिता निदा पुत्री शाकिर निसासी काशीराम कालोनी थाना लोहियानगर मेरठ के द्वारा थाना मेडिकल मेरठ पर मु०अ०स० 18/2025 धारा 123/64/61(1)/352/352(2)/318(4) बी० एन०एस० पंजीकृत कराया गया था जिसमे पीडिता निदा द्वारा सोफिया व सोफिया के साथी नवीन (फर्जी बैंक मैनेजर) के खिलाफ लोन दिलाने के नाम पर पीडिता के साथ रेप करने व वीडियो बनाकर वायरल करने जैसे गम्भीर आरोप लगाये गये थे थाना मेडिकल पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण मे जाँच के बाद कार्यवाही करते हुये सोफिया के साथी नवीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और 70 दिन वाद भी सोफिया पुलिस की गिरफ्त से अब तक भी फरार है।पीडिता की माता द्वारा अभी कुछ दिन पहले उच्चाधिकारीगण के यहाँ पर यह शिकायत की गयी थी कि मुकदमा उपरोक्त की फरार अभियुक्ता सोफिया अभी भी पीडिता को रास्ते मे डरा धमका रही है। और पीडिता को लगातार धमकी दे रही है।कि तू उक्त मुकदमा में मुझसे फैसला कर ले बरना तेरे साथ मैं कुछ भी कर सकती हूँ। पीडिता का कहना है। कि फरार सोफिया आज भी लगातार मेरठ की सडको पर खुलेआम घूम रही है। लेकिन थाना मेडिकल पुलिस न जाने उसे क्यो गिरफ्तार नही कर रही है। पुलिस का इस तरह सोफिया को खुले आम घुमने के बावजूद भी गिरफ्तार न करना पुलिस का निस्पक्षता पर सन्देह है। क्योकि 70 दिन वाद भी पुलिस गम्भीर मामले की अभियुक्ता को ना जाने क्यो गिरफ्तार नही कर रही है।पीडिता द्वारा बताया गया है। कि वह शीघ्र ही सपरिवार इस प्रकरण के सम्बन्ध मे लखनऊ जाकर मुख्य मन्त्री जी से मिलेगी क्योकि सोफिया पीडिता के साथ कभी भी कोई भी आप्रिये घटना कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *