MEERUT:स्वयंसेवकों ने कई स्थानों पर पथ संचलन किया, 17 माह का बच्चा बना आकर्षण का केंद्र:

MEERUT:स्वयंसेवकों ने कई स्थानों पर पथ संचलन किया, 17 माह का बच्चा बना आकर्षण का केंद्र:

स्वयंसेवकों ने कई स्थानों पर पथ संचलन किया, 17 माह का बच्चा बना आकर्षण का केंद्र: मेरठ। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ महानगर की ओर से विभन्न स्थानों पर पथ संचलन किया गया। स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। कार्यक्रम में आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख महेंद्र कुमार ने कहा कि हमारे इतिहास में अनेक महापुरुषों के नाम पर संवत शुरू किए गए। सभी संवत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर शुरू किए गए। सम्राट विक्रमादित्य ने शकों पर विजय प्राप्त करके 2081 वर्ष पूर्व विक्रम संवत शुरू किया था।सर्वप्रथम संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार को सरसंघचालक प्रणाम करके स्मरण किया गया। इसके बाद एकल गीत, अवतरण एवं बौद्धिक कार्यक्रम हुए। महानगर में पुरानी मोहनपुरी, सूरजकुंड पार्क, चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय, नौचंदी मैदान, जागृति विहार, डी- ब्लॉक शास्त्रीनगर, जाहिदपुर, सदर, सरदार पटेल इंटर कॉलेज शारदा रोड, पल्लवपुरम, गंगानगर, मलियाना, ब्रह्मपुरी, मुल्तान नगर, देव नगर, कंकरखेड़ा, जत्तीवाड़ा आदि स्थानों पर कार्यक्रम हुए। बाल स्वयंसेवकों ने भी बडी संख्या में भाग लिया। कुछ स्थानों पर एक परिवार की तीन पीढ़ी एक साथ कार्यक्रम मेंउपस्थित रहीं। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा करके औरदेशभक्ति गीतों के साथ स्वागत किया। एकलव्य शाखाआरटी रोड शास्त्रीनगर में क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार ने कहाकि भारतीय और अन्य कैलेंडरों का इतिहास बताया। उन्होंनेकहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म एक अप्रैल 1889 को हुआ था। बाद में उन्होंने ही आरएसएस की स्थापना की। विभिन्न कार्यक्रमों में सह क्षेत्र संघचालक नरेंद्र तनेजा, प्रांत प्रचारक अनिल कुमार, प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह, विभागसंघचालक जतन स्वरूप, विभाग सह संघचालक विनोद भारतीय, विभाग कार्यवाह अवनीश कुमार सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *