रिपोर्ट तरुण आहुजा।
प्रथम नवरात्र पर माँ के दर्शन क़ो मंदिरो मे लगी लम्बी कतारे: मेरठ। प्रथम नवरात्र पर घरों में कलश स्थापना के साथ ही सभी मंदिरों में भी मां शैलपुत्री का पूजन किया गया। सुबह से ही मां के दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी कतारें। लग गई। मंदिरों में मैया के जयकारे गूंजते रहे। प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी…, चलो बुलावा आया है… मां शेरोवालिए… जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। बाबा औघड़नाथ मंदिर में सुबह से भक्तों की कतारें लग गई। बड़ी संख्या में.महिलाएं और पुरुष देवी मंदिर में नंगे पांव दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर में पंडित हरिओम मिश्र और अनूप मिश्रा ने हवन
किया। यजमान मुकेश गुप्ता रहे।
देवी मंदिर को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया। गोल मन्दिर, मनसा देवी, सती माता मंदिर पर दिखी श्रद्धालुओं की भीड़!
