प्रदेश सरकार की 8 वर्षों में सेवा सुरक्षा सुशासन के मद्देनजर कार्यक्रम आयोजित,विभिन्न विभागों ने लगाई प्रदर्शनी:

प्रदेश सरकार की 8 वर्षों में सेवा सुरक्षा सुशासन के मद्देनजर कार्यक्रम आयोजित,विभिन्न विभागों ने लगाई प्रदर्शनी:

प्रदेश सरकार की 8 वर्षों में सेवा सुरक्षा सुशासन के मद्देनजर कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न विभागों ने लगाई प्रदर्शनी।* जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक ने विधायक निधि से ए एस इंटर कॉलेज को 15 लाख देने की घोषणा की अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज बृहस्पतिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुशासन सुरक्षा के मंत्र को लेकर चल रही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश भर में चल रहे कार्यक्रमों की कड़ी में आज हस्तिनापुर विधानसभा का कार्यक्रम ए एस इंटर कॉलेज मवाना में आयोजित किया गया कार्यक्रम का संचालन सौरभ शर्मा द्वारा किया गया l सर्वप्रथम मां शारदा की मूर्ति के सम्मुख उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रजवलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया l इसके पश्चात जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक, उप जिलाधिकारी रणविजय सिंह , प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह , अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार जैन , खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार ने बुके देकर सम्मानित किया उसके उपरांत छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया l उसके उपरांत बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मैं उत्तर प्रदेश हूं तथा राम आएंगे कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया l जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक एवं नगर पालिका परिषद मवाना के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक तथा अन्य जनप्रतिनिधि के द्वारा मवाना में स्थित बेरियो वाले शमशान घाट का भी शिलान्यास किया गया l इसी के साथ भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आठ सालों में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है। आज किसी की हिम्मत नहीं की कोई बहन बेटी की तरफ आंख उठाकर देख लें। मुख्यमंत्री जनपद के उत्पादों को ओडीओपी में लाएं है, जिनका पूरे देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के अंदर नाम हुआ है उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों के हितार्थ कार्य कर रही है सरकार ने किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान कराया। उन्होंने कहा कि मेरठ के 1.82 लाख परिवारों को योगी सरकार में स्वच्छ रसोई ईंधन मिला। गंगा एक्सप्रेसवे और औद्योगिक गलियारे से मेरठ की कनेक्टिविटी व आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल रहा हैं l कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें नगर पालिका परिषद मवाना जल जीवन मिशन पीएम स्वनीधी योजना समाज कल्याण विभाग ,बेसिक शिक्षा विभाग ,वन नेशन वन राशन कार्ड ,श्रम विभाग, गन्ना विकास विभाग महिला सशक्तिकरण विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों के स्टाल लगाए गए ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में जनपद में सर्वाधिक छात्र संख्या होने के कारण छात्र-छात्राओं के कक्ष बनवाने के लिए 15 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की पूर्व में भी 10 लाख रुपए विधायक निधि से विद्यालय को दिए गए हैं जिनसे कक्ष के निर्माण कराए गए हैं उनका शुभारंभ भी नवरात्रों में किया जाएगाकार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ब्लॉक प्रमुख पति योगेश प्रधान क्षेत्रीय संयोजक भाजपा अजीत चौधरी आदि द्वारा भी संबोधित किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद चंदन चौहान जी के प्रतिनिधि युगांश राणा जी चेयरमैन मवाना अखिल कौशिक , जिला महामंत्री भाजपा समीर चौहान, क्षेत्रीय संयोजक भाजपा अजीत चौधरी , अध्यक्ष फलावदा अशोक सैनी , सुभाष दीक्षित , सुधा चौहान , मधुर कौशिक जी योगेंद्र जाटव, मनीष शर्मा ,मोनू जाटव ,राहुल जाटव ,तहसीलदार मवाना रणविजय सिंह , अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मवाना राजीव कुमार , खंड विकास अधिकारी हस्तिनापुर अमरीश कुमार , प्रधानाचार्य डॉ0मेघराज सिंह , प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी,राजेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *