मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में नये सत्र का आगाज :

मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में नये सत्र का आगाज :

अमित कम्बोज सवादाता मवाना

आज बृहस्पतिवार मवाना नगर के स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मवाना में आज नए सत्र का प्रारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। विधालय का प्रांगण विद्यार्थियों की चहल-पहल से गूंज उठा । सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर अभिनंदन कार्ड देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें नए सत्र की शुरुआत करने के लिए महत्वपूर्ण तथ्यों पर चर्चा व विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। नई कक्षाओं में जाने के लिए सभी विद्यार्थी उत्साहित दिखाई दिए। शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी विद्यार्थियों का परिचय प्राप्त कर विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से अवगत कराया।
विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री मनोज रस्तोगी व प्रबंधिका महोदया श्रीमती मीनू रस्तोगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य अपने बच्चों को एक स्वच्छ, सुरक्षित परिसर और प्रेरक वातावरण प्रदान करना है l जहां वे अपनी पूरी क्षमता को विकसित कर सकें।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कमल कुमार दीवान ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संसाधन के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के अवसर प्रदान करने का वादा विद्यार्थियों से किया तथा बेहतर परिणाम के लिए उन्हें प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *