अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
मवाना नगर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक आज अंकुर रस्तोगी नगर अध्यक्ष के आवास पर जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष आदेश चौधरी के नेतृत्व में की गयी।युवाओं को राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़ने के लिए प्रेरित करते कहां की सबको देश को हिंदू राष्ट्र बनाना है। जातिवाद छोड़कर समाज के लिए कार्य करना है।मवाना में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मेरठ विभाग मंत्री गौरव गर्ग ने संगठन पर चर्चा करते हुए हिंदू समाज को एकत्रित और सशक्त बनाने पर बल दिया वहीं आगामी हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान शोभा यात्रा नगर में निकलने की बात कही और हम सबको यदि हिंदू राष्ट्र बनाना है तो जातिवाद को छोड़कर के केवल, समाज के लिए कार्य करना होगा। वहीं जिला अध्यक्ष आदेश चौधरी ने कहा की रामजी लाल सुमन संसद ने जो हमारे महापुरुष राणा सांगा को देशद्रोही कहा है अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल उसके शब्दों का विरोध करता है और अगर रामजी लाल सुमन ने अपने शब्दों को वापस लेकर माफ़ी नहीं माँगी तो मेरठ में ऐसी क्रांति होगी की पूरा देश देखेगा । वही कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अंकुर उर्फ गुड्डू,नगर महामंत्री अपूर्व रस्तोगी,नगर मंत्री सौरभ दुबलिश,नगर उपाध्यक्ष अमन,भोला ,दक्ष ,सचिन शर्मा,अजय,सोनू,शिवम,अक्षित,रजत आदि कार्यकर्ता रहे ।।
