धाराओं मे खेल बर्दास्त नहीं होगा – शेंकी वर्मा :

धाराओं मे खेल बर्दास्त नहीं होगा – शेंकी वर्मा :

रिपोर्ट तरुण आहुजा।

धाराओं मे खेल बर्दास्त नहीं होगा – शेंकी वर्मा : मेरठ! लालकुर्ती थाना क्षेत्र में गरीब ठेला लगाने वाले व्यापारी मोहित के साथ कृपाण से हमला होने की सूचना पर मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा पीड़ित व्यापारी मोहित से उनके आवास पर मिले।पीड़ित व्यापारी ने कहा कि आरोपी पक्ष के लोग उनपर समझौते का दबाव बना रहे है और बताया कि पुलिस आरोपी पक्ष के प्रभाव में है।महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने कहा कि व्यापारी के गर्दन पर हमला हुआ है सीधा सीधा प्रतीत हो रहा है कि आरोपी व्यापारी को जान से मारना चाहता था व्यापारी की गर्दन में टांके भी आए हैं। यदि पुलिस मुकदमे की धाराओं में कोई भी खेल करती है तो कल कप्तान साहब से मिलकर न्याय की मांग करेंगे और बता दे की वरिष्ठ अधिकारी धाराओं में खेल करने वाले पुलिसकर्मियों को लाइन का रास्ता दिखा चुके हैं।व्यापारी पर हमले से दलित समाज मे भी रोष है। मुलाकात करने वालों में मौजूद रहे शैंकी वर्मा, शालिनी मसीह,पदमा जॉनसन, भारत रोहतगी,अजय गहरा आदि मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *