मवाना में अलविदा जुमे की नवाज शांतिपूर्ण तरीके से हुई :

मवाना में अलविदा जुमे की नवाज शांतिपूर्ण तरीके से हुई :

कम्बोज संवाददाता

मवाना में अलविदा जुमे की नवाज शांतिपूर्ण तरीके से हुई ।

संपन्नअमित कम्बोज संवाददाता।

मवाना आज शुक्रवार मवाना नगर में अलविदा जुम्मे की नमाज को लेकर यूपी शासन एवं डीजीपी प्रशांत कुमार के आदेशों के बाद पूरे प्रदेश में यूपी पुलिस अलर्ट मोड़ पर रही l जिससे नगर में शांतिपूर्ण तरीके से अलविदा जुम्मे की नमाज अदा कराई गई। मवाना नगर में प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी सुबह से ही संवदेनशील और अति संवेदनशील इलाकों में गश्त करते दिखाई दिए l मवाना में भी सीओ मवाना अभिषेक पटेल और थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव भी पुलिस फोर्स और क्यूआरटी के जवानों के साथ कस्बे के भ्रमण पर रहे साथ ही तमाम मस्जिदों के आसपास पुलिस की पैनी नजर रही। जिसका नतीजा ये रहा है अलविदा जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। मवाना कस्बे की आयशा मस्जिद,जामा मस्जिद,कुरेशियान मस्जिद,कुंजड़ों वाली मस्जिद,बड़ी मस्जिद, छप्पर वाली मस्जिद के साथ साथ आसपास के गांवों में भी मस्जिदों के आसपास पुलिस का सख्त पहरा रहा। मिल रोड़ स्थित बड़ी मस्जिद में दोपहर दो बजे अलविदा जुमा की नमाज अता कराई गई पुलिस की सख्ती के चलते अलविदा जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अता कराई गई। इससे पूर्व ही डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी,एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा के निर्देशों के बाद शहर से लेकर देहात तक पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर दिखाई दिया। मवाना में भी पुलिस तमाम मस्जिदों के आसपास मुस्तैद दिखाई दी। इंस्पेक्टर मवाना विशाल श्रीवास्तव ने शुक्रवार को थाना मवाना से लेकर मेरठ सुभाष बाजार होते हुए,जुमा मस्जिद,राजों वाली मस्जिद,थाना मस्जिद,मनिहारो वाली मस्जिद,मस्जिद कुरेशियान,कुंजड़ों वाली मस्जिद,मिल रोड़ बड़ी मस्जिद तक पैदल मार्च किया इसके साथ ही प्रत्येक मस्जिद पर पुलिस पिकेट की तैनाती की गई। इस दौरान थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने मस्जिदों की इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अलविदा जुम्मे की नमाज अता कराएं और उसका असर देखने को भी मिला मवाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से जुम्मे की नमाज अता कराई भी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *