MEERUT:मवाना बाईपास हाईवे पर बाइक फिसलने से एक युवक मौत :

MEERUT:मवाना बाईपास हाईवे पर बाइक फिसलने से एक युवक मौत :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

मवाना बाईपास हाईवे पर बाइक फिसलने से एक युवक मौत।

शुक्रवार मवाना क्षेत्र में बहसूमा बाईपास पर स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल के सामने ग्राम तिगरी निवासी युवक की बाइक फिसल गई। जिसे गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां जा रहे राहगिरो ने एक वाहन की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित प्रत्यक्ष चौधरी पुत्र कुलदीप चौधरी ग्राम तिगरी से अपनी बाइक UP 15 EJ 6955 पर सवार होकर मेरठ के लिए बाईपास हाईवे पर चला जैसे ही वह दिल्ली ग्लोबल स्कूल के पास पहुंचा तभी अचानक उसकी बाइक फिसल गई l जिससे युवक को गंभीर चोट लगने के कारण सड़क पर मूर्छित अवस्था की में पड़ा रहा l आने जाने वाले राहगीरों ने जब घायल युवक को दिखा तो किसी राहगीर ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सुचित् किया l घायल युवक को तत्काल मवाना स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया जहां युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया l जब मृतक युवक के परिजनों को इसकी सूचना मिली तो परिवार में हड़कंप मच गया l मृत युवक के माता पिता कर रो रो कर बुरा हाल था मृत युवक के पिता ने बताया की प्रत्यक्ष उनका इकलौता पुत्र था l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *