रिश्ते को किया तार तार भांजा मामी को लेकर फरार ।
तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ जाने पर अडी।
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज शुक्रवार मवाना थानाक्षेत्र के राफ़न गांव में रिश्ते का भांजा अपनी मामी को लेकर भागा परिजनों और ग्रामीणों ने पीछा करके पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस थाने लाकर दोनों से पूछताछ कर रही है lप्राप्त जानकारी के अनुसार खतौली थानाक्षेत्र के ग्राम गालोपुर जन्धेड़ी की रहने वाली रीटा पुत्री सुरेश की वर्ष 2013 में ग्राम तीसन जानसठ के रहने वाले सोनू पुत्र लखमीचंद से शादी हुई थी शादी के बाद उसके दो लड़के और एक लड़की पैदा हुए लेकिन पांच साल पहले पति के भांजे मोनू से उसका प्रेम प्रसंग हो गया था जिसके बाद दस दिन पहले रीटा अपनी दस साल की बेटी को लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी l शुक्रवार शाम के समय उसकी तलाश करते वक्त रीटा और मोनू बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास घूमते दिखाई दिए तो परिजनों ने उसका पीछा किया बड़े महादेव मंदिर से पहले परिजनों ने उसको पकड़ लिया l जिसको लेकर रीता ने सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया l युवती के नंद व नंदोई जो ग्राम कंकरखेड़ा के रहने वाले युक्ति को समझाया लेकिन युवती भांजे के साथ जाने को लेकर अडी रही रही l हैं परिजनों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस दोनों को थाने ले आई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है वहीं इस बारे में अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं सौंपी गई वहीं युवती व युवक के परिजन भी थाने में मौजूद हैं l
