हनुमंत कथा में शास्त्री जी का आशीर्वाद लेने पहुंची दो महिलाओ के साथ दुर्घटना एक का मंगलसूत्र खोया, दूसरी कि चेन लूटी पर पेंडल बचा:

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में चल रही धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा में ब्रहस्पतिवार को भीड़ में धक्का- मुक्की के दौरान बदमाशों ने महिला श्रद्धालू से लूट की घटना हो गई जिसमे बदमाश उससे चेन छीनकर भागने मे कामयाब रहा जबकि उसका पेंडल वही गिर गया दूसरी महिला का भी गले से मंगलसूत्र गायब हो गया! घटना के बाद थाने पहुंची बदहवास पीड़ित महिलाओ ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ
तहरीर दी है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के गौरीपुरा के रहने वाले कपिल बंसल की पत्नी श्वेता ने बताया कि ब्रहस्पतिवार को वह आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा सुनने के लिए गई थीं। आरोप है कि कथा के दौरान अचानक भीड़
में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी बीच किसी ने श्वेता के गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया। श्वेता ने शोर मचाया, मगर तब तक मंगलसूत्र छीनने वाला मौके से फरार हो
चुका था। घटना के बाद थाने पहुंची श्वेता ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ तहरीर दी है। वही जागृति विहार निवासी दूसरी महिला ने बताया उसकी चेन और पेंडल छिना था पेंडल मिल गया इंस्पेक्टर मेडिकल ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *