पति की कातिल बॉयफ्रेंड संग 12 दिन घूमती रही इंस्ट्राग्राम पर डाली विडिओ :

पति की कातिल बॉयफ्रेंड संग 12 दिन घूमती रही इंस्ट्राग्राम पर डाली विडिओ :

रिपोर्ट तरूण आहुजा।

पति की कातिल बॉयफ्रेंड संग 12 दिन घूमती रही इंस्ट्राग्राम पर डाली विडिओ : मेरठ लंदन से लौटकर मेरठ आए मर्चेंट नेवी में अफसर सौरभ कुमार राजपूत की उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने हत्या कर दी। इस काम में उसका साथ बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला उर्फमोहित ने दिया। बेडरूम में सोते समय पति के सीने में मुस्कान ने ही पहला चाकू मारा। मौत के बाद लाश को बाथरूम में ले गए। जहांसाहिल ने हाथ-पैर समेत शरीर के टुकड़े टुकड़े किए। बॉडी कोठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डाले। फिर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया। परिवार और पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए मुस्कान शिमला-मनाली घूमने चली गई। इतना ही नहीं 12 दिन तक वह इंस्टाग्राम पर वीडियो-फोटो अपलोड करती रही, ताकि लोग यही समझतेरहें कि वह लोग घूम रहे हैं।इस कत्ल से पर्दा तब हटा, जब 18 मार्च को सौरभ का छोटाभाई राहुल अपने भाई के ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर सेकेंड स्थित घर पर पहुंचा। यहां उसने मुस्कान को एक लड़के (साहिल) के साथ घूमते देखा। उसने पूछा भाई कहां हैं? जिसका मुस्कान सही जवाब नहीं दे सकी। घर के अंदर से बदबू भी आ रही थी। जिसके बाद राहुल ने शोर मचाया तो पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। पुलिस आई तो पूरे झकझोर देने वाले मर्डर का पता चला। पुलिस कस्टडी में मुस्कान साहिल ने कत्ल की पूरी कहानी सुनाई है।कि बचपन मे एक ही स्कूल मे आठवीं तक एक साथ क्लास मे पढ़ाई की और कुछ समय पहले इस्ट्राग्राम पर फिर मुलाक़ात हो गई बस बचपन की दोस्ती इस मुकाम पर ले आई कि अब जिंदगी सलाखों के पीछे कटेगी! पुलिस दोनों क़ो लेकर कचहरी पहुंची तो वहाँ वकीलों ने इनकी जमकर पिटाई की!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *