उत्तम न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण आदेश के संदर्भ में आज न्यायपालिका द्वारा व्यापारियों को जो आशा की किरण मिलने के बाद मेन सेन्ट्रल मार्किट के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल और व्यापार बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक सतीश गर्ग ने सर्वप्रथम अपने जनप्रतिनिधि माननीय राज्य सभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई जी एवम ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर जी एवं दोनों संयुक्त व्यापार संघकी पूरी टीम को दिल से किये गए कार्य के लिए धन्यवाद दिया है, और कहाकि समस्त व्यापारी भाई उनके ऋणी रहेंगे ! आपके प्रयासों की बिना यह कार्य संभव नहीं था, सुप्रीम कोर्ट के वकील हिमांशु त्यागी, डॉ लक्ष्मीकांत जी और डॉ. सोमेंद्र तोमर जी के सहयोग और दिन रात के प्रयासों से ही यह कार्य संभव हो पाया है! सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहत दिए जाने बाद सभी व्यापारियों में खुशी का माहौल है और सब व्यापारी एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चलता रहा, व्यापारी गु भाई राहुल मालिक ने सहयोग के सभी का आभार व्यक्त किया जिनके प्रयासों से कार्य संपन्न हो सका।
