अमित मरिंडा और 9 साथियों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज :

अमित मरिंडा और 9 साथियों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज :

रिपोर्ट तरूण आहुजा।

अमित मरिंडा और 9 साथियों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज : मेरठ! डी-155 गैंग के मुखिया और हिस्ट्रीशीटर अमित मरिंडा और उनके 9 साथियों पर कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र के एक युवक की
याचिका पर कोर्ट ने यह आदेश दिया है। पीड़ित गोविंद मोहन शर्मा ने कोर्ट में बताया कि करीब दस महीने पहले अमित मरिंडा और उसके साथियों ने उसकाअपहरण कर 65 दिन
अपने होटल तेजस में वह अलग-अलग जगह बंधक बना कर रखा।
पीड़ित ने बताया वहां पर दारू के नशे में रोज उसके साथ मारपीट की जाती थी वहां उसकी इतनी पिटाई की गई कि उसका हाथ टूट गया। थाने में शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। एक दारोगा की गैंग मुखिया से सेटिंग के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया।
मेडिकल थाना पुलिस ने जागृति विहार निवासी अमित मरिंडा
और उसके साथी मुकुल सैनी, दीपक शर्मा, जतिन, आकाश
राज, मोहित गुप्ता, वंश सचदेवा समेत तीन अज्ञात लोगों पर
मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के बयान जेल जाकर लिए गए हैं,
जब अमित मोरिंडा गैंग को पता चला कि गोविंद मोहन शर्मा इसे छूकर प्रशासन की शरण में पहुंच गया है और वह उनके बहुत से राज खुलेगा इसलिए उन्होंने षड्यंत्र के तहत एक अन्य मामले में मेरठ जेल में बंद करवा दिया । कोर्ट के द्वारा दिए गए आदेश के बाद मुकदमा 19,11,2024 को दर्ज होने के बाद भी अमित मरिंडा खुलेआम घूम रहा है और रंगदारी वसूल रहा है। मेडिकल थाने के कीर्ति पैलेस चौकी इंचार्ज गौरव सिंह को इस केस की जांच सौंप गई सूत्रों की माने तो अमित मोरिंडा और उसके गैंग के लोगों ने पुलिस से साथ गांठ करके 3 महीने से मुकदमा दबाया हुआ था जिसमें कीर्ति पैलेस चौकी इंचार्ज गौरव सिंह की भूमिका बताई जा रही है पुलिस पर उसे संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं। उच्च अधिकारियों तक इसकी शिकायत पहुंचने के पश्चात थाना प्रभारी वह स्पेशल टीम हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है और गैंग की घेराबंदी शुरू कर दी गई है। अब सवाल ये है कि मिरंडा क़ो पुलिस कर पायेगी गिरफ्तार या एक बार फिर पुलिस क़ो चकमा देकर करेगा मिरंडा कोर्ट मे सिलेंडर ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *