गुलफाम सैफी संवाददाता ।
गोंदी हमजा मस्जिद के इमाम कारी सलीम आजम ने बताया कि रमजान का महीना इस्लामी साल के महीनों का सरदार है।
गुलफाम सैफी संवाददाता हापुड़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव गौंदी स्थित हमजा मस्जिद के इमाम कारी सलीम आजम ने कहा कि रमजान का महीना इस्लामी साल के महीनों का सरदार है रमजान का महीना खुद पर नियंत्रण एवं संयम रखने का महीना होता है। शुक्रवार को कारी सलीम आजम जुमे की नमाज से पहले रोजेदारों के समक्ष तकरीर कर रहे थे उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में रोजे रखने का मुख्य कारण गरीबों के दुख दर्द को समझना है।इस पवित्र महीने में रोजे रखकर दुनिया में रह रहे गरीबों के दुख दर्द को महसूस किया जाता है।रोजा बुराइयों से बचने का सबक देता हैरोजे के दौरान आंख, नाक, कान, जुबान को नियंत्रण में रखा जाना ज़रूरी है इनके जरिए होने वाले गुनाहों से परहेज़ करना आवश्यक है इस तरह से रमजान के रोजे मुस्लिम समुदाय को उनकी धार्मिक श्रद्धा के साथ साथ बुरी आदतों को छोड़ने के साथ ही आत्म संयम रखना सिखाते हैं। रमजान के इस पवित्र महीने में रोजा रखने वाले लोगों के अल्लाह ताला गुनाहों को माफ कर देता है
