अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
आज रविवार मवाना पुलिस द्वारा हिंदू संगठनों की सूचना पर गंगनहर पटरी पर सील होटल के अंदर चल रहे देहव्यापार की सूचना पर होटल में मारा छापा मारा l छापे की सूचना मिलने पर युवक पीछे के रास्ते कूदकर भागा जबकि लड़की मौके पर मिली पुलिस ने होटल में मौजूद कर्मचारी से होटल से सम्बंधित कागज कब्जे में लिए l प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना गंगनहर पटरी पर क्राउन प्लाज़ा के नाम से एक ओयो होटल है इस होटल पर पूर्व की शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा सीलिंग की कार्यवाही की गई थी l लेकिन हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों के अनुसार सीलिंग की कार्यवाही के बावजूद होटल में चार से पांच कमरे खुले हुए हैं इन कमरों में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है और इन्हीं कमरों में कोल्ड ड्रिंक,सिगरेट,शराब सहित अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं उपलब्ध करा दी जाती हैं तथा इस होटल में आए दिन जोड़े आते हैं तथा होटल में घंटों बिताते हैं ये होटल संचालक इन जोड़ों से भारी पैसे चार्ज करते हैं l हिंदू संगठन के एक पदाधिकारी के अनुसार लड़की हिन्दू है l जबकि युवक समुदाय विशेष से है l थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि होटल संचालक पर कार्यवाही की जा रही है तथा मुकदमा लिखकर गिरफ्तारी की जाएगी l
