गुलफाम सैफी संवाददाता
*भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति कार्यालय पर हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह।
हापुड़ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम सिंमरौली में गढ़ दिल्ली रोड पर स्थित हीरो एजेंसी के पास भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित समारोह में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलने के साथ होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। वही इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह जिला उपाध्यक्ष अमरीक सिंह ने बताया कि हमारी यूनियन गरीब किसानों एवं मजदूरों के हित के लिए कार्य करते हुए। किसानों का शोषण करने वालों से न्याय दिलाने का कार्य करती है। साथ ही उन्होंने मीडिया को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि मीडिया सच का आईना दिखाने का कार्य करती है। मीडिया के द्वारा उनकी आवाज को उठाने पर उनको धमकी देने के मामले में पुलिस एक्शन मोड मे आई है। जिसको लेकर उनके संगठन के द्वारा मीडिया को भी धन्यवाद दिया गया।
