गुलफाम सैफी संवाददाता
ग्राम प्रधान ददायरा के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को टूटी सड़क जल भराव खुद कर रहा बया
जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव दादायरा में ग्राम प्रधान के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को टूटी सड़क और रास्तों में जल भराव खुद कर रहा बयान।
आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वच्छ भारत बनाने को लेकर शेरों से लेकर ग्रामीण आचल क्षेत्र तक बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन फिर भी ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों की लापरवाही इन सभी योजनाओं को खुले आम ठेंगा दिखाते हुए नजर आ रही हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण जनपद हापुड़ के गांव ददायरा की गलियों एवं रास्तों का नाली निर्माण कार्य नहीं होने के कारण टूटी और रास्तों में जल भराव खुद विकास कार्यों की पोल खोल रहा है।
देखने योग्य बात यह है कि जहां यह जल भराव हो रहा है। यह दलित बस्ती है। जिसमें पानी का निकाल न होने के कारण लोग रास्ते में पैदल चलने में भी परेशान है।आखिर क्यों नहीं किया जा रहा है गांव में विकास कार्य ग्राम प्रधान द्वारा क्यों नहीं दिया जा है। गांव के कार्यों पर ध्यान इस बस्ती में विकास कार्य करने को लेकर ग्राम प्रधान के द्वारा क्यों किया जा रहा है सौतेला व्यवहार।
