संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर कमरे में लटका मिला युवक का शव पुलिस मामले की जांच में जुटी :

संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर कमरे में लटका मिला युवक का शव पुलिस मामले की जांच में जुटी :

गुलफाम सैफी संवाददाता

संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर कमरे में लटका मिला युवक का शव पुलिस मामले की जांच में जुटी

गुलफाम सैफी संवाददाता

हापुड़/बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से मचा हड़कंप।
आपको बता दे की बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव छपकौली में गौरव पुत्र कृष्ण पाल का शव संदिग्ध स्थिति में कैमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर सभी पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि गौरव की मां की मृत्यु लगभग 20 वर्ष पूर्ण हो चुकी है। और पिता कृष्ण पाल भी कई वर्ष पूर्व गांव छोड़कर चले गए हैं। गौरव अकेला रहता था। जो कि नशा करने का भी आदि था। वही इस मामले को लेकर थाना प्रभारी विजय गुप्ता का कहना है कि मृतक युवक केशव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु होने के कारण का स्पष्टीकरण हो पाएगा। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *