मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मे होली पर बड़ी धूमधाम से मनाया
- होली का जश्न”प्यार, एकता और
आनंद के संग अमित काम बहुत संवाददाता मवाना
आज बुधवार मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मवाना के प्रांगण में ‘बच्चों का होली उत्सव’ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नन्हे – मुन्ने विद्यार्थियों ने फूलों से होली खेली और एक दूसरे को हर्बल गुलाल, अबीर व रंग-बिरंगे फूलों के रंगों से रंग लगाकर होली की शुभकामना दी।
आज नर्सरी से कक्षा एक तक के विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण के वस्त्र पहनकर फूलों से होली का त्योहार मनाया। होली खेलते समय बच्चों के चेहरे पर खुशी और आनंद की झलक दिखाई दी । स्कूल में होली के त्योहार को मनाने के लिए एक रंगीन और आनंदमय वातावरण बनाया गया l जिसमें बच्चों ने अपने आप को पूरी तरह से सरोबार कर दिया। विद्यार्थियों ने समाज को एकता और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने व मतभेदों को भूलकर आपसी प्रेम के साथ होली के त्योहार को मिलकर मनाने के लिए भी प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रबंधक महोदय मनोज रस्तोगी व प्रबंधिका महोदया मीनू रस्तोगी ने सभी को होली की शुभकामना दी और कहा कि “होली का त्योहार हमें आत्मशुद्धि और नवीनीकरण का अवसर प्रदान करता है। यह त्योहार हमें अपने जीवन में नए संकल्प लेने और अपने आप को शुद्ध करने के लिए प्रेरित करता है।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कमल कुमार दीवान ने कहा कि होली का पर्व बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है जो प्रकृति के सौंदर्य का सम्मान करने के लिए भी हमें प्रेरित करता है। यह त्योहार हमारे बच्चों को प्यार, एकता और जीवन के रंगों को समझने के साथ जीवन में आगे बढ़ाने के नए अवसर प्रदान करता है।
