मेरठ रोड स्थित कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का त्यौहार अमित कम्बोज संवाददाता मवानाआज बुधवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में होली पर्व को लेकर कॉलेज के चेयरमैन शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को रंग-बिरंगे अबीर गुलाल लगाकर होली का त्यौहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया l और सभी ने एक दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी l कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान, सचिव पुखराज चौधरी, वाइस प्रिंसिपल राजेश चौधरी, निदेशक मनोज कुमार सैनी व बीएड विभाग अध्यक्ष वाईपी सिंह द्वारा फीता काटकर तथा सभी शिक्षकों को रंग लगाकर किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टाल लगाए जिनका संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने जमकर लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने नाटक डांसिंग सिंगिंग आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किऐ। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं ने फूलों तथा रंगों से जमकर होली खेली तथा एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान ने कहा कि भारत में मनाए जाने वाले त्योहारों में होली का विशेष स्थान है। इसे भारत में रंगों के त्योहार या उल्लास के त्योहार के रूप में जाना जाता है। यह ना केवल रंगों और उल्लास का पर्व है, बल्कि सामाजिक समरसता, प्रेम, भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। संस्थान के निदेशक मनोज कुमार सैनी ने कहा कि होली खुशियों के साथ-साथ सावधानी का भी त्यौहार है हमें होली पर प्राकृतिक रंग ही इस्तेमाल करने चाहिए। इस अवसर पर ज्योति राघव सद्दाम रिजवी गौरव कौशिक मनोज दुबे परविंदर कुमार तथा सभी शिक्षक व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
