फलावदा रोड स्थित कृषक इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सकुशल समापन होने पर सभी को दी बधाई व होली की शुभकामनाएंअमित कम्बोज संवाददाता मवानाआज आज बुधवार मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सकुशल समापन होने पर प्रधानाचार्य द्वारा परीक्षा में सहयोगी बने अधिकारियों, पुलिस बल, को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया और साथ ही होली पर्व को लेकर शुभकामनाएं देते हुए मंगल कामना की l कृषक इंटर कॉलेज मवाना में यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षाओं के समापन पर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक डॉ देवेंद्र कुमार सिंह उप प्रधानाचार्य शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉक्टर अमित कुमार अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक रिंपू कुमार परीक्षा प्रभारी विनोद कुमार लाम्बा एवं सभी अध्यापकों का विशेष सहयोग एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील कुमार सब इंस्पेक्टर श्री राठौर एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग एवं शांतिपूर्वक परीक्षा कराई जाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन का एवं शिक्षा अधिकारियों आदि सभी का आभार एवं विशेष बधाई एवं होली की हार्दिक शुभकामनाएं कॉलेज परिवार की ओर से दी गई है। एवं इसी के साथ सभी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी व्यक्तिगत रूप से प्रेषित की गई है। शांतिपूर्वक परीक्षा के उपरांत सभी छात्र-छात्राओं अभिभावकों क्षेत्र वासियों को भी होली की हार्दिक बधाई दी । एवं शुभकामनाएं दी गई।
