शहर मे कई जगह चल रहे होटल गेस्ट हॉउस, और स्पा सेंटर जिनमे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे, क्षेत्रीय पुलिस खबर होने के बाद बे – खबर : मेरठ! शहर मे शायद ही कोई ऐसा थाना होगा जहाँ होटल, गेस्ट हॉउस और स्पा सेंटर की आड़ मे जिस्म फरोशी का धंधा न चल रहा हो! बावजूद इसके क्षेत्रीय पुलिस उनपर कार्यवाही तो दूर जाँच का दिखावा तक नहीं करते और करें भी क्यो वहाँ से शायद हफ्ता या महीना आता होगा! सबसे पहले बात करते है थाना मेडिकल की जहाँ उच्च अधिकारियो द्वारा स्पा सेंटर मे जिस्मफरोशी और ब्लेकमेलिंग का खुलासा किया गया था! वही तेजस होटल मे आये युगल प्रेमी प्रेमिका का विडिओ वायरल किया गया था! लेकिन क्षेत्रीय पुलिस क़ो कोई जानकारी नहीं थी और आज भी वहाँ कई होटलों मे अनैतिक कार्य चल रहे है लेकिन पुलिस बे खबर है! थाना नौचंदी क्षेत्र मे आये दिन अनैतिक कार्य की घटनाये सामने आती है बावजूद इसके पुलिस की नींद नहीं खुल रही! पुलिस होटलों पर इतनी मेहरबान है कि उनमे चल रहे जुए सट्टे व जिस्मफरोशी के धंधे कि जानकारी होते हुए भी कोई कार्यवाही नहीं होती जिसका जीता जागता सबूत हारमोनी होटल मे चल रहा केसीनो क़ो एस पी सिटी दुवारा छापा मारकर पकड़ा गया था! जिसके बाद से थानाध्यक्ष कि अब तक भी आँख नहीं खुली! हापुड़ अड्डे पर होटल नारायण जिसमे जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है और ऑन डिमांड युवतियाँ बुलाई जाती है! इसके बाद अगर बात करें शास्त्री नगर मे मकबारे के पास स्पा सेंटर की जिसका पहले नाम अलग था और अब अलग रख दिया गया लेकिन काम वही है! , होटल सम्राट हेवेंन के सामने बने मैजिक टच स्पा सेंटर जिसका नाम युवती द्वारा एक घटना में लिया गया पर आज तक भी उसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया! सूरज कुंड पर जनवरो के अस्पताल के सामने होटल बसंत, शहर मे कोई पर्यटन स्थल न होने के बावजूद शहर मे चल रहे ऐसे दर्जनों होटलों मे ऐसे अनैतिक कार्य चल रहे है! अब सवाल ये है कि क्या किसी भी थाने की क्षेत्रीय पुलिस ऐसे होटलों पर जाँच कर कार्यवाही करेंगे या कोई विडिओ उच्च अधिकारी के पास जाने पर होंगी छापे मारी 😕
