मेरठ रोड स्थित रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन :

मेरठ रोड स्थित रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन :

मेरठ रोड स्थित रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन ।

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज सोमवार मवाना क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मवाना खुर्द रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं की माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रधानाचार्या शिवानी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या जी ने मुख्य अतिथि सब इंस्पेक्टर अंजुम पठान, सब इंस्पेक्टर प्रीति शर्मा को पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया l इस अवसर पर कक्षा 9 की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा गरिमा ने महिला दिवस पर अपने विचार रखे। छात्रा अंजना ने एक कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रधानाचार्या जी ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं की माताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि ने भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों से लोगों को अवगत कराया। प्रधानाचार्या जी ने विचार रखते हुए कहा कि माता अपने बच्चे की प्रथम शिक्षिका हैं। बच्चे की आधारशिला रखने में मां की मुख्य भूमिका होती है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं की माताओं को सम्मानित करके विद्यालय परिवार स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल मवाना क्षेत्र में शिक्षा के साथ साथ छात्र छात्राओं को संस्कारों की भी शिक्षा प्रदान कर रहा है। जिसके लिए विद्यालय में संस्कार शाला तथा मनोशाला की स्थापना की गई है। साथ ही खेल कूद में रुचि रखने वाले प्रतिभाशाली बच्चों के लिए स्पोर्ट्स एकेडमी की भी स्थापना की गई है।कार्यक्रम का संचालन कॉर्डिनेटर निधि त्यागी तथा छात्रा अंजना व गरिमा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एकेडमिक कॉर्डिनेटर अनु गुप्ता, मीरा यादव, पल्लवी, दीपा त्यागी, तेशू चौधरी, श्रुति, खुशबू पटेल आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *