मवाना टाइम्स न्यूज़ पर वायरल की गई वीडियो से पुलिस आई सकते में हलका इंचार्ज और बीट प्रभारी वीडियो वायरल होने के बाद हुए लाइन हाजिर :
मेरठ:लोहियानगर के बाजोट में वर्चस्वको लेकर युवक को गुंडों की तरहपीटा गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामूली धाराओं मेंमुकदमा दर्ज किया। घटना कावीडियो मवाना टाइम्स न्यूज से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला अफसरों तकपहुंचा और विभिन्न संगठन सक्रिए हुए। तब आनन फानन में पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुकदमे में जानलेवा हमला और एससी-एसटी की धाराएं बढ़ा दी गई। पूरे घटनाक्रम में लोहियानगर पुलिस की निष्क्रयता सामने आई।डीआइजी ने मामले में संज्ञान लेते हुए हलका प्रभारी और बीट कांस्टेबल को लाइन हाजिर करा दिया। थाना प्रभारी पर प्रारंभिक जांच बैठा दी गई है। सात दिनों में पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट तलब की गई है परतापुर के शताब्दीनगर निवासीविनय कुमार और टीपीनगर केलल्लापुरा नई बस्ती निवासी सिकंदर लोधी में वर्चस्व की जंग चल रही है। विनय गुट में बादल, भीम फत्ते उर्फ कुलदीप, गोलू कुंडा और विक्रांत हैं, जबकि सिकंदर लोधी गुट में सन्नी उर्फ गुरु, अखिलेश, नितिन उर्फ एलेक्स और सौरभ हैं। दो माहयुवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार आरोपित पहले विनय गुट ने सिकंदर लोधी की परतापुर में पिटाई की। बिरादरी में वर्चस्व कायम करने के लिए उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया परप्रसारित किया था। परतापुर पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जिस का नतीजा था कि दोनों गुट एक दूसरे पर हमला करने की फिराक में थे। सात मार्च को विनय गंगानगर से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। तभी लाइसेंसी हथियारबरामद नहींपुलिस की कार्रवाई का आलमदेखिए। चार दिन बीतने के बादअभी तक आरोपितों के कब्जेसे लाइसेंसी पिस्टल पुलिसबरामद नहीं कर सकी है। चर्चाहै कि पिस्टल का लाइसेंसबचाने के लिए आरोपितों नेबिजली बंबा मार्ग पर बाजोट गांवके समीप सिकंदर लोधी और उसके साथियों ने विनय को घेर लिया। ईंट और पिस्टल की बट से जमकर मारपीट की गई। अधमरा समझकर आरोपित विनय को छोड़कर चले गए। उसके बाद विनय के स्वजन ने लोहियानगर थाने में पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इतिश्रीकर ली। सिकंदर पक्ष ने अपना वर्चस्व कायम करने के लिए रविवार को घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो अफसरों तक पहुंचने के बाद घटना पर पुलिस ने संज्ञान लिया। तब सोमवार को एसपी सिटी है आयुष विक्रम सिंह ने आनन-फानन में पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस कर दो आरोपित सन्नी उर्फ गुरु और अखिलेश निवासी नई बस्ती को गिरफ्तार करने का दावा किया। मुकदमे में जानलेवा हमला और एससी-एसटी एक्ट बढ़ाकर दोनोंआरोपितों को जेल भेज दिया।लोहियानगर पुलिस की लापरवाही उजागर : डीआइजी कलानिधि नैथानी ने पूरे घटनाक्रम की समीक्षाकराई, जहां पर लोहियानगर पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर हुई। इसी के तहत डीआइजी ने बिजली लंबा चौकी प्रभारी सतीश कुमार और बीट कांस्टेबल तालिब हसन को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए। दोनों को कप्तान ने लाइनहाजिर कर दिया। उसके बाद उनकी भूमिका की जांच कराकर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। साथ ही थाना प्रभारी विष्णु गौतम पर प्रारंभिक जांच बैठा दी गई। थाना प्रभारी की जांच कर सात दिनों में डीआइजी ने रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
