मवाना कोतवाली में क्षेत्राधिकार व थाना प्रभारी ने की डीजे संचालकों के साथ मीटिंग का आयोजित :

मवाना कोतवाली में क्षेत्राधिकार व थाना प्रभारी ने की डीजे संचालकों के साथ मीटिंग का आयोजित :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

मवाना कोतवाली में क्षेत्राधिकार व थाना प्रभारी ने की डीजे संचालकों के साथ मीटिंग का आयोजित।

रविवार मवाना कोतवाली में क्षेत्राधिकार अभिषेक पटेल व थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने डीजे संचालकों के साथ मीटिंग आयोजित की गई l जिसमें सीओ मवाना अभिषेक पटेल ने डीजे संचालकों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक डीजे संचालक का थाना मवाना में रजिस्टर बन रहा है साथ ही सभी को नोटिस तामील कराए जा रहे हैं l और रात्रि के दस बजे के बाद कोई डीजे नहीं बजेगा यदि कोई पार्टी आपसे डीजे बजवाती है तो थाना मवाना के सीयूजी नंबर पर इसकी सूचना दे सकते हैं l होली पर्व के मद्देनजर भी सार्वजनिक स्थानों पर डीजे बजाकर हुड़दंग नहीं होने दिया जायेगा l और और होली व जुम्मे की नमाज को ध्यान में रखते हुए डीजे बजाने का समय 2:00 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है जिससे होली वाले दिन जुम्मे की नमाज अदा करने वालों को कोई परेशानी ना हो अगर 2:00 बजे के बाद कहीं पर भी डीजे बजता हुआ कहीं पर भी मिला तो उसे पर उचित कार्यवाही की जाएगी मानकों के अनुरूप 56 डेसिबल से ऊपर की आवाज बजाने वाले डीजे संचालक के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कराकर कार्यवाही की जायेगी इसके अलावा डीजे की गाड़ियों पर लिखवा दें कि रात्रि में दस बजे के बाद डीजे नहीं बजेगा यदि तय समय के बाद डीजे का संचालन हुआ तो कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *