अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।
जिला न्यायाधीश रजत जैन ने किया मुंसिफ न्यायालय जूनियर डिवाइजन का वार्षिक निरीक्षण अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज सोमवार मवाना नगर के तहसील रोड स्थित जिला न्यायाधीश रजत जैन ने मुंसिफ न्यायालय जूनियर डिवाइजन का वार्षिक निरीक्षण किया l आज जिला न्यायाधीश रजत सिंह जैन ने दोपहर करीब 2.30 बजे मुंसिफ न्यायालय पहुंचे जहां उन्होंने सर्वप्रथम न्यायालय बिल्डिंग का निरीक्षण किया इसके अलावा वादों की फाइलों को गंभीरता से देखा तथा मुंसिफ मजिस्ट्रेट शिवेंद्र शर्मा को लंबित वाद शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए l और साथ ही बताया कि जनपद स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत लग रही हैं जिसमें लंबित वाद निपटाए जा रहे हैं मवाना कोर्ट के भी जो लंबित वाद हैं उन्हें लोक अदालत में ट्रांसफर किया जाए ताकि उन वादों को समय से सुलझाया जा सके और जनता को सुलभ न्याय तय समय में मिल पाए,जनता को सुलभ न्याय देना न्याय प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है इसलिए लंबित वादों का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण किया जा सके l
