चार बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मंदिर में विवाह रचाया :

चार बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मंदिर में विवाह रचाया :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।

चार बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मंदिर में विवाह रचाया*

महिला ने किया पति के खिलाफ थाने में जाकर हाई वोल्टेज ड्रामा*

पति के साथ जाने से किया साफ इनकार*

मंदिर में जाकर प्रेमी संग रचाई महिला ने शादी मोहसीना बनी मोनिका

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज सोमवार कोतवाली मवाना में अपने पति के शराब के नशे से तंग आकर एक महिला ने प्रेमी संग मंदिर में जाकर शादी रचा ली। इस दौरान महिला ने थाना पुलिस को भी लिखित में जानकारी दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम शेरपुर की रहने वाली चार बच्चों की मां मोहसिना की 15 वर्ष पूर्व मवाना के रहने वाले आसिफ से शादी हुई थी। मोहसिना के आसिफ से चार बच्चे हैं।आसिफ का आरोप लगाया कि मोहसीना का मवाना के ही एक हिंदू युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है तथा वो लगातार उस लड़के से बातचीत करती है। मोहसीना ने रविवार को पुलिस को पति के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी थी जिसके बाद पुलिस ने उसके पति आसिफ का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया था। मोहसीना ने आरोप लगाया कि पति ने जमानत मिलते ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी तथा उसका गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद महिला ने सोमवार को थाना मवाना पहुंचकर पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई जिस पर पुलिस ने कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया।इस दौरान महिला अपने प्रेमी संग जाने की बात पर अड़ी रही। जिस पर पुलिस ने लिखित में लिखवा लिया । बाद में महिला ने एक मंदिर में जाकर अपने प्रेमी संग शादी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *