मवाना पुलिस द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने को लेकर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा :

मवाना पुलिस द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने को लेकर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा :

मवाना पुलिस द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने को लेकर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा * अभियुक्त के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस और गाडी स्कार्पियो बरामद अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज रविवार मवाना थाना पुलिस द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने को लेकर वांछित चल रहे एक अभियुक्त को एक गाड़ी में 315 बोर का तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा lवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियो की धर पकड हेतु चलाये गये अभियान मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव द्वारा अपनी टीम को साथ लेकर आज मवाना शुगर मिल रोड़ पर गन्ना समिति के सामने चेकिंग कर रहे थे l चेकिंग करने के दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी UP15CZ0006 रोक लिया चेकिंग के दौरा उम्र 30 वर्ष कमल उर्फ लोकेन्द्र कुमार पुत्र केशव उर्फ केशोराम निवासी मोहल्ला तिहाई प्रीत नगर कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट की घटना को लेकर वांछित चल रहा था चेकिंग के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा वह एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ l जानकारी के अनुसार पिछले माह की 25 -26 की अर्धरात्रि मे कमल उर्फ लोकेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर मवाना के हरिहर कॉलोनी में रहने वालेरोहित पोसवाल पुत्र बिजेन्द्र पोसवाल व उसकी पत्नि वर्षा के साथ गाली गलौच करते हुये घर मे घुसकर मारपीट की गयी जिससे पीड़ित बेहोश गया तथा जान से मारने की धमकी दी गयी थी उपरोक्त घटना के संबंध में थाना मवाना पर मु0अ0सं0 78/25 धारा 191 (2) / 191(3)/115(2)/110/333/352 /351(2) BNS मुकदमा दर्ज किया गया था l थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त कमल व लोकेंद्र पर पहले भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और उसके अन्य वांछित चल रहे साथियों की तलाश की जा रही है l जिन्हें जल्द ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा lगिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार श्रीवास्तव, उ0नि0 श्री मनोज कुमार, उ0नि0 रजनेश कुमार, उ0नि0 राजेश कुमार, हे0का0 गुरदीप कुमार, का0 अंशुल कुमार शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *